संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत नासाज, पदयात्रा और एकांत दर्शन फिलहाल बंद

खबर शेयर करें

आश्रम की ओर से जारी सूचना में श्रद्धालुओं से भीड़ न लगाने की अपील, स्वास्थ्य सुधरने के बाद फिर शुरू होंगे दर्शन

समाचार सच, मथुरा (एजेंसी)। Sant Premanand Maharaj की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उनकी नियमित पदयात्रा और एकांत वार्ता को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वृंदावन स्थित श्री राधा हित केली कुंज आश्रम की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि पिछले दो दिनों से महाराज जी अस्वस्थ हैं, जिसके चलते वे श्रद्धालुओं से मुलाकात और दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

आश्रम प्रशासन ने भक्तों से अपील की है कि वे फिलहाल आश्रम और सड़कों पर एकत्र न हों। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद ही एकांत वार्ता और पदयात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर प्रतिदिन सुबह करीब 3 बजे निकलने वाली महाराज जी की पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होते थे। दूर-दूर से आने वाले भक्त इस यात्रा के दौरान उनके दर्शन करते थे। ऐसे में कार्यक्रम स्थगित होने से श्रद्धालुओं में मायूसी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -   मसूरी MPG कॉलेज में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत

बताया जाता है कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। करीब 20 वर्षों से उनकी नियमित डायलिसिस चल रही है, जो डॉक्टरों की निगरानी में उनके आवास पर ही की जाती है। डायलिसिस प्रक्रिया में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें -   जोशीमठ महाविद्यालय में ABVP का दबदबा, नवल किशोर बगाशी अध्यक्ष निर्वाचित

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। कई बड़ी हस्तियां भी उनसे आशीर्वाद ले चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू, डॉ. मोहन भागवत, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी कई बार वृंदावन पहुंचकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440