ड्यूटी से घर लौटे जवान की बुझ गई जिंदगी की लौ, गंगोलीहाट हादसे ने पूरे गांव को रुलाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात युवा जवान हिमांशु कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छुट्टी लेकर घर आए जवान की यूं अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट क्षेत्र के चौड़ाधुरौली के स्यूंतोला तोक निवासी 27 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र पुष्कर राम एसएसबी की 11वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग धारचूला में थी। शनिवार को वह किसी जरूरी काम से पिथौरागढ़ आए थे। देर शाम बाइक से वापस अपने गांव लौटते समय दूनी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई।

यह भी पढ़ें -   पहली ही बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! ऊधम सिंह नगर में घर-स्कूल डूबे, तेज बहाव में ट्रैक्टर बहा, लोगों में मचा हड़कंप

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर ही पलट गई, जबकि हिमांशु करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल जवान को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए।

डॉक्टरों ने बताया कि हिमांशु के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। परिजन जब उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे, तभी घाट क्षेत्र के पास रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अहम पदों पर नई तैनाती, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही हिमांशु का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरा माहौल गम और चीख-पुकार से भर उठा। जवान बेटे को खोने का दर्द माता-पिता की आंखों से लगातार छलकता रहा। गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

हिमांशु की असमय मौत ने एक बार फिर पहाड़ की खतरनाक सड़कों और लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि शनिवार को जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पूर्व सैनिक समेत कई लोगों की जान गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440