शक्ति फाउण्डेशन ऑफ इण्डिया कर रहा है मास्क बनाकर कोरोना से लड़ाई में मदद

खबर शेयर करें

मानपुर पश्चिम वार्ड नं0 56 में खेतों में फसल काट रहे किसानों को बांटे निःशुल्क मास्क

समाचार सच, देहरादून। जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, हर कोई किसी न किसी तरह इस लड़ाई को जीतने में सहयोग कर रहा है। शक्ति फाउण्डेशन ऑफ इण्डिया हल्द्वानी हिल्स की महिलाओं ने भी स्यवं अपने हाथों से मास्क तैयार कर इस लड़ाई में अपनी भागीदारी देना सुनिश्चित किया है। संस्था की महिलायें खेतों में फसल कटाई कर रहे किसानों व गरीब असहाय लोगों को निःशुल्क मास्क वितरण कर रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

संस्था की अध्यक्षा सोनी पंत ने बताया कि उनके क्षेत्र में कोरोना से बचने के लिये गरीब व असहाय लोग मास्क मंहगे होने के कारण मास्क नहीं पहन रहे है तो बस उन्होंने सोचा कि संस्था द्वारा क्यों न स्वयं मास्क की सिलाई की जाय। उन्होंने बताया कि संस्था व क्षेत्र की महिलाओं के साथ घर में सिलाई कर मास्क तैयार किये जा रहे हैं और क्षेत्र में लोगों को बीमारी से बचाने को निःशुल्क मास्क वितरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

इस नेक कार्य में पार्वती नेगी, बेला बहुगुणा, आशा, हेमलता, मोहनी देवी, राधा दीपा, चंद्रा आदि क्षेत्र की महिलायें शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440