इंसानियत शर्मसारः हल्द्वानी सिंचाई नहर में मिला सात माह का भ्रूण, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार को नैनीताल रोड स्थित सिंचाई नहर में एक सात माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। भ्रूण बच्ची का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड पर सौरभ होटल के पास अंडरग्राउंड सिंचाई नहर है। पानी का रुख मोड़ने के लिए यहां तास बनाया गया है। बुधवार को दोपहर के वक्त स्थानीय लोगों ने नहर में एक भ्रूण दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि भ्रूण सात माह का है और भ्रूण लड़की के होने की पुष्टि हुई है। इधर भ्रूण नहर में किसने फेंका, इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से काठगोदाम तक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पूर्व विधायक की वोटरों को अजीब चेतावनी, कहा-मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में पड़ेंगे कीड़े
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440