समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार बने। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने जारी किए आदेश। 28 फरवरी 2022 तक के लिए नियुक्ति हुई है। इससे पहले मंगलवार को मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने कार्यकाल खत्म होने से करीब छह माह पहले अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया था। कोविड-19 की दूसरी लहर में भयावह हालात से उत्तराखंड जूझ रहा है। इन हालात को काबू करने के लिए सरकार को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री के सामने कोरोना महामारी के दौरान आम नागरिकों को त्वरित राहत व मदद, पारदर्शिता व सुशासन के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन की चुनौती है। प्रदेश के मुख्य सचिव और मुख्य सूचना आयुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी टीम का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया है। आज उन्हें अपना मुख्य सलाहकार बनाया है।पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभाला था। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में करीब छह महीने शेष रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया। शत्रुघ्न सिंह 17 नवंबर, 2015 में राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने थे। करीब एक साल उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












