
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। आईपीएस रहे अनंतराम चौहान ने आप को अलविदा कह दिया है। उन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
आपको बता दें कि अनंतराम चौहान डीआईजी पद से रिटायर हुये थे, और रिटायर होने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। इधर काफी दिनों से पार्टी में अपनी उपेक्षा को लेकर वह खिन्न चल रहे थे।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



