पंचर बनाने वाले युवक की दुकान पर गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर/गदरपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर में आज सुबह यहां एनएच-74 पर पंचर बनाने वाले युवक की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस मामले की जांच लगी हुई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।

जानकारी के अनुसार गदरपुर के ग्राम मसीत निवासी 19 वर्षीय फरमान स्वर्गीय जहूर अहमद की घर के पास एनएच-74 पर चांद मुस्लिम होटल से लगी बाइक पंक्चर की दुकान है। फरमान व उसका छोटा भाई 16 वर्षीय अकील दोनों दुकान में सोते थे। जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ सोते हैं। चारों भाई का संयुक्त परिवार है। आज मंगलवार सुबह करीब चार बजे फरमान की मां रफीकन घर के बाहर झाड़ू लगाते हुए दुकान पहुंची तो दुकान में खून से लथपथ फरमान को देखकर सहम गयी और जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तो देखा कि फरमान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। पास में कारतूस के दो खोखे बरामद हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। मृतक फरमान चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   चलती टाटा सूमो पर टूटा पहाड़, पलभर में उजड़ गईं 13 ज़िंदगियां… हिमाचल के दर्दनाक हादसे ने झकझोरा देश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440