धारावाहिक क्राईम अर्लट उत्तराखण्ड की शूटिंग हुई पूरी, शीघ्र ही देख सकेंगे यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया चैनलों पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में हुए अपराधों पर आधारित बनने वाले प्रथम काल्पनिक व नाट्य रूपान्तर धारावाहिक क्राईम अर्लट उत्तराखण्ड की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसका शीघ्र ही यूट्यूब चैनल व अन्य सोशल मीडिया चैनलों पर जल्द ही प्रसारित होगा। उक्त धारावाहिक शिव शान्ती फिल्म कम्बाईन्स के बैनर तले उत्तराखण्ड में हुए अपराधों पर आधारित बनने वाले प्रथम काल्पनिक व नाटृय रूपान्तर धारावाहिक का निर्माण श्रीमती प्रेरणा गुप्ता किया गया है जबकि धारावाहिक का निर्देशन रजनीश थापा और फिल्म निर्माता निर्देशक हेमन्त कुमार भईयू द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल

उक्त जानकारी यहां रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म निर्माता/निर्देशक हेमन्त कुमार भईयू ने दी है। उन्होंने बताया कि इस धारावाहिक का शीघ्र ही यूट्यूब चैनल सहित सभी सोशल मीडिया चैनलों पर प्रसारण होगा। उनका कहना था कि यह धारावाहिक अपराधों के प्रति युवा वर्ग को सचेत करेगी।

उन्होंने बताया कि धारावाहिक में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ रंगमंच के अनुभवी कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रर्दशन किया है। उन्होंने बताया कि इस धारावाहिक में उन्होंने स्वयं गांव ग्राम प्रधान का किरदार निभाया है। धारावाहिक की मुख्य नायिका किरदार सुप्रीत कौर है। जबकि उत्तराखण्ड के नाना पाटेकर के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता धनश्याम भट्ट ने हिरोइन के पिता तथा सोनी अनीश ऊर्फ एनी ने मां का किरदार निभाया है। इसके साथ धारावाहिक के अन्य कलाकारों में विक्रम सिंह, सिड सिरेलिया, दीपक थापा, शम्भू दत्त साहिल, प्रमोद गोल्डी, जमीर खान, शिवांग मित्तल, राजीव राठौर सहित आदि लोग शामिल हैं। वार्ता में मुख्य रूप से प्रोडकशन मैनेजर, निर्माता श्रीमती प्रेरणा गुप्ता सहित आदि सिने प्रेमी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू हो सकती है जनगणना, 131 गांव और 3 नगर पंचायतें होंगी शामिल

Crime Alert Uttarakhand धारावाहिक के कलाकारों के साथ रिर्पोटर Harshit Chauhan की खास बातचीत

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440