दुकानदार ने लगाया हजारों का माल हड़पने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकानदार ने एक व्यक्ति पर उधार में लिये गये हजारों के माल की पेमेंट न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में आरटीओ रोड में बजरंग पेंट्स नाम से दुकान चलाने वाले बिठौरिया नंबर एक निवासी भुवन चन्द्र तिवाड़ी ने कहा है कि बीती 17 मई को राहुल शर्मा नामक व्यक्ति दुकान पर आया। उसने उनसे 50900 रूपये कीमत का पेंट और पुट्टी का सामान खरीदा और अगले दिन पेमेंट करने की बात कहकर गया। लेकिन जब दूसरे दिन उसने पेमेंट नहीं भिजवाई तो उन्हांेने उसे फोन करना मुनासिब समझा कई बार फोन करने पर वह उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में फर्जी नहीं, नियमविरुद्ध पाए गए जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, डॉक्टर का SC सर्टिफिकेट निरस्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440