भीमताल में उद्यमशाला चौपाल का दूसरा दिन, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड की प्रक्रिया शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, भीमताल।
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल-2026 के द्वितीय दिवस शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 26 महिलाओं ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी लेने के साथ अपने उद्यम से जुड़ी समस्याओं और जरूरतों पर चर्चा की।

कार्यक्रम से पहले आईईसी वैन के माध्यम से भीमताल विकासखंड की ग्राम पंचायतों हरियागांव, मेहरागांव, अल्चौना, चाफी और नगरीगांव में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय लोगों को योजना के तहत मिलने वाले प्रशिक्षण, क्षमता विकास, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इसके बाद आईईसी वैन ग्राम पंचायत ल्वेशाल के पंचायत भवन पहुंची, जहां आयोजित चौपाल में महिलाओं ने योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026, देशभर के 21 शिक्षकों में चयन

लाभार्थी महिलाओं ने साझा किए अनुभव
चौपाल में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें अपने उद्यम को आगे बढ़ाने में किस तरह सहयोग मिला। उन्होंने आगे के प्रशिक्षण, आवश्यक लाइसेंस, उत्पादों की मार्केटिंग और बाजार से जोड़ने के लिए विभागीय सहायता को लेकर टीम के साथ चर्चा की।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 अगस्त 2026, शनिवार,जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड की प्रक्रिया
कार्यक्रम के दौरान 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए गए। संबंधित टीम ने महिलाओं को उद्यम स्थापित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं तथा विभागीय सहयोग की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम, एनआरएलएम भीमताल की टीम और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं। चौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उद्यम शुरू करने और उसे बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440