दुकान में कार्य करने वाले पूर्व कर्मचारी पर लगाया मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दुकानदार ने दुकान पर कार्य करने वाले पूर्व कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

ज्वैलर्स प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि है कि पूर्व में उनकी दुकान पर जर्नादन दुम्का कार्य करता था जिसका गलत कारणों के चलते काम से निकाल दिया था। उसने यह आरोप लगाया कि बीती 12 सितम्बर को जर्नादन शराब पीकर दुकान में आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440