समाचार सच, हल्द्वानी। सड़कों में जलभराव का कारण नालियों में अवैध अतिक्रमण भी रहा। दुकानदारों ने सड़कों की नालियों को पूरी तरह पाट रखा है। कई स्थानों से फुटपाथ गायब करने के साथ ही नालियों के ऊपर भी अवैध रूप से पक्के निर्माण कर दिये गये हैं। नालियों के नाम पर जितनी जगह छोड़ी गई है, वहां दुकानस्वामी अपना वाहन पार्क कर दे रहा है। इससे नाली पूरी तरह से गायब हो गई हैं और नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।
नैनीताल रोड में मंगल पड़ाव तक रोज पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इस रोड की लाइफ लाईन माने जाने वाले कालाढूंगी चौराहे में इस प्रकार के अनगिनत ऐसे अवैध निर्माण किये गये हैं, जिनसे नालियां गायब कर दी गई हैं। ऐसे में लगता है यह अधिकारी यहां से आंखें मूंद कर निकलते हैं, जिसके चलते उन्हें यह अवैध निर्माण नहीं दिख रहे हैं। इसका नतीजा है कि अवैध अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


