दून में साप्ताहिक बंदी में आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी दुकानें रही बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बाजार बंदी को लेकर देहरादून जिला प्रशासन की ओर से उठाए गए सख्त कदम का असर पहले ही दिन दिखाई देने लगा। अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दुकानें और शापिंग मॉल नहीं खुले। डेयरी और सब्जियों की दुकान भी 10 बजे बाद बंद हो रही हैं। हालांकि, इस बीच कुछ जगह शराब की दुकानें और चिकन शॉप खुली नजर आई। वहीं, व्यापार संगठनों ने जिला प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया। दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए पूर्ण लॉकडाउन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह साप्ताहिक बंदी हर हफ्ते सख्ती से लागू होनी चाहिए।

वहीं, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने साप्ताहिक बंदी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान व मॉल पर यह कठोरता से लागू होना चाहिए। शहर के आढ़त बाजार, सरमिमल बाजार, दर्शनी गेट, पलटन बाजार, झंडा बाजार,रामलीला बाजार, राजा मार्केट, सहारनपुर रोड आदि बाजार बंद हैं। प्रिंस चौक, राजपुर रोड, चकराता रोड, पटेलनगर, प्रेमनगर में सभी बाजार बंद है। दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील बांगा ने कहा कि शराब के ठेके बंद करके बेहतर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440