समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के कापी-पुस्तक विक्रेताओं के लिये लॉकडाउन के चलते अब राहत की खबर है। सरकार ने राज्य में कापी-पुस्तक विक्रेतओं की दुकानें सशर्त खुलने के निर्देश दिए है। बुधवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम ने जनपद के सभी जिलाधिकारियों को उक्त मामले में आदेश जारी किये हैं।
शिक्षा सचिव आर0 मीनाक्षी सुन्दरम का कहना है कि छात्र-छात्राओं को नवीन कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री एवं नोटबुक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसलिए छात्र-छात्राओं को पठन पाठन सामग्री की व्यवस्था यथासमय हो, इसके लिये राज्य में लॉकडाउन अवधि में कापी-किताबों की दुकानों को शर्ते खोलने के निर्देश जारी किया हैं।
शिक्षा सचिव ने जनपदों के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे नियमों के अनुसार पुस्तक दुकानदारों को सेवित क्षेत्र में आने वाली शिक्षण संस्थाओं हेतु पर्याप्त संख्या में पाठय पुस्तक/पाठय सामग्री तथा आवश्यक नोटबुक की व्यवस्था किये जाने हेतु भी निर्देशित किया जाय। साथ ही अभिभावकों को सेवित क्षेत्र के पुस्तक विक्रेताओं के नाम, पता व दूरभाष नंबर भी प्रचारित-प्रसारित किये जाये तकि छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक को पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता के सम्बन्ध में आसानी से जानकारी मिल सकें और कापी पुस्तकों को क्रय करते वक्त सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जाने के निर्देश जारी किये जाये।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


