शॉर्ट सर्किट से लगी गोदाम मे आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून । आज सुबह करीब 8 बजे लंढोर निवासी व्यापारी श्री संजीव कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी लंढोर मसूरी के सनातन धर्म मंदिर साउथ रोड स्थित गोदाम जिसमें की कुकिंग ऑयल बिस्किट एवं जूस का भंडारण था में आग लग गई। आग लगने की सूचना 100 नंबर के माध्यम से पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। जिस पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंचे व कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया ।आग लगने का कारण बंद गोदाम में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की घटना में कोई जन हानी नहीं हुई है। गोदाम में रखे गए सामान का आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440