श्री आनंद आश्रम ने किया वृद्ध योगाचार्य राजेन्द्र का सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व योग दिवस पर श्री आनंद आश्रम (वृद्धआश्रम) ने योग के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिये योगाचार्य राजेन्द्र प्रसाद जोशी को शॉल तथा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

रविवार को विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग गोष्ठी और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती चम्पा कोठारी तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नवीन वर्मा ने स्वास्थ्य शरीर के लिये योग को महत्वपूर्ण बताया। वृद्ध योगाचार्य राजेन्द्र प्रसाद जोशी ने जीवन मे योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि योग वर्तमान की जीवन शैली में अत्यंत जरूरी है। आश्रम संचालिका एवं अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 70 वर्षीय योगाचार्य जोशी में जोश और एनर्जी को देखते हुए योग को जीवन का एक हिस्सा बनाना ही होगा। इस दौरान आश्रम बुजुर्गाे के साथ मिलकर योगा भी किया गया।

कार्यक्रम में संस्था सचिव मनीष चंद, प्रदीप कक्कर, धीरज पाठक, डॉ आभा भैसोड़ा, श्रीमती रमा मुखर्जी, श्रीमती बसंती राणा, अनीश अग्रवाल, श्रीमती बबिता बिष्ट, भावना बिष्ट, ममता देवाल, मोनिका टम्टा, यशोदा रावल व नंदन आर्या आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश पंत जी ने किया।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440