श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय ने मनायी गीता जयन्ती, विद्वानों को ब्रह्म विद्या यति सम्मान से किया सम्मानित

खबर शेयर करें

जीवन में सामाजिक समरसता लाने के लिए गीता का ज्ञान अति आवश्यक: विकास भगत

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय (Shri Mahadev Giri Sanskrit College) गीता जयन्ती (Geeta Jayanti) पर्व मनाया। इस मौके संस्कृत व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों को ब्रह्म विद्या यति सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

यहां देवलचौड़ स्थित महाविद्यालय सभागार में आयोजित गीता जयन्ती समारोह का शुभारम्भ मुख्यअतिथि कालाढूंगी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भगत ने अपने सम्बोंधन में बोलते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता कर्म योग ज्ञान योग संन्यास योग के साथ जीवन का वास्तविक लक्ष्य का ज्ञान भी कराती है।जीवन में आनन्द की प्राप्ति कैसे होगी? मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य क्या है ? ये सब श्रीमद् भगवत गीता से प्राप्त होता है। जीवन में सामाजिक समरसता लाने के लिए गीता का ज्ञान अति आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने कहा कि गीता जीवन का वास्तविक कर्म का बोध हमें कराती है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा नवीन चन्द्र जोशी ने गीता के बारे विस्तार से जानकारी दी। उप प्रबंधक पान सिंह विष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 अगस्त 2026, रविवार| पुत्रदा एकादशी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

समारोह के अंत में मुख्यअतिथि विकास भगत द्वारा संस्कृत व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रसिद्ध कथावाचक बसन्त बल्लभ त्रिपाठी, वैदिक विद्वान कथावाचक डा मनोज पाण्डेय तथा
प्रसिद्ध संगीतकार प्रभाकर जोशी को ब्रह्म विद्या यति सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। इसके साथ महाविद्यालय को समय-समय पर सहयोग के लिये विधायक प्रतिनिधि विकास भगत को भी अभिन्नदन पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में तेंदुए की दहशत के बीच पिंजरे में फंसा शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; हमलावर गुलदार की तलाश जारी

कार्यक्रम में डॉ0 कृष्ण चन्द्र जोशी, डॉ0 केसी सनवाल राकेश गुणवन्त, श्रीमती कंचन डालाकोटी, श्रीमती दीपमाला, गौरव जोशी अनुराग व जोशी कैलाश गुरुरानी आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल के निर्देशन में गीता पाठ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440