कवियों ने रचनाओं एवं विचारों से किया वातावरण को बसंतमय तथा भाव विभोर
समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड नगर इकाई हल्द्वानी के तत्वावधान में बसंत ऋतु के आगमन पर मां शारदे की वंदना अर्चना के साथ काव्य गोष्ठी का आयोजन भुजियाघाट में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में समाज सेविका आशा शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. बीना मथेला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज हिंदी विभाग रहीं। कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्प लता जोशी पुष्पांजलि ने अतिथियों एवं आमंत्रित जनों का सम्मान कर काव्य लेखन एवं साहित्य के विविध आयामों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कवयित्री साहित्यकार डॉ. मंजू पांडे उदिता, इंदिरा तिवारी इंदु, पीतांबर जोशी चेतक, मोहन चंद्र जोशी मोहन दा, कवयित्री सौम्या दुआ, लोकेष्णा मिश्रा, अक्षर एकांत, मेघना आदि ने अपनी रचनाओं एवं विचारों से वातावरण को बसंतमय तथा भाव विभोर कर सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में सौम्या दुआ गायिका तथा प्रसिद्ध सूफियानी कवयित्री का प्रथम सुफियाना वीडियो लान्च किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि रोहित केसरवानी द्वारा किया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


