बीमार युवक ने दवा के धोखे में पी लिया जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक बीमार युवक ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वार निवासी 22 वर्षीय सुलतान पुत्र वाहिद कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीते दिवस उसने दवाई के धोखे में घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हालत बिगड़ता देख परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440