11 जनवरी को लोहड़ी उत्सव, वॉइस ऑफ़ पंजाब के सिंगर मनीष कबीर मचाएंगे धमाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा 11 जनवरी को रामपुर रोड स्थित शाकुंतलम लान में शाम 5 बजे से गुरु मां लोहड़ी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वॉइस ऑफ़ पंजाब के प्रसिद्ध सिंगर मनीष कबीर अपनी धमाकेदार पंजाबी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया कि पंजाबी जनकल्याण समिति हर साल लोहड़ी उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाती आई है, और इस साल भी आयोजन शानदार तरीके से किया जाएगा। मंच पर विभिन्न डांस एकेडमी के लगभग 200 बच्चे पंजाबी लोहड़ी थीम पर अपनी प्रस्तुति देंगे। सहसंयोजक राजीव बग्गा ने बताया कि इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को स्व. प्यारा चंद ढींगरा स्मृति संस्था सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि लोहड़ी उत्सव के दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंजाबी छात्रों को स्व. रमेश चंद्र मोंगा की स्मृति में श्आम्रपाली विश्वविद्यालयश् द्वारा मेधावी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

महामंत्री मुकेश ढींगरा ने बताया कि जिन नवजात बच्चों और नवविवाहित पंजाबी जोड़ों की यह पहली लोहड़ी है, उनके साथ संस्था लोहड़ी प्रज्जवलन करेगी और उन्हें उपहार भी दिए जाएंगे। संस्था उपाध्यक्ष संजीव आनंद ने बताया कि लगभग 50 से अधिक कार्यकर्ता, युवा और पंजाबी वूमेन क्लब की महिलाएं लोहड़ी उत्सव को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, तीन समितियों में बंटा 29.39 लाख का बोनस

यह कार्यक्रम एक सशक्त और सामुदायिक उत्सव होगा जिसमें पंजाबी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440