सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून रामशरण नौटियाल कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के मुताबिक उनका देहरादून के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेंडम सैंपल लिया गया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एम्स में उनका कोविड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्ति तीन बुजुर्ग मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। एम्स प्रशासन के मुताबिक कावली देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग, हरिद्वार निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग और जसपुर उधम सिंह नगर निवासी 60 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। एम्स प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया है। नए संक्रमितों में प्रदेश के पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ भी शामिल हैं। वहीं, 217 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। राज्य में अब संक्रमितों का आंकड़ा 10886 हो गया है। हालांकि, इनमें से 6687 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 4013 सक्रिय मामले हैं। राजभवन में तैनात महिला अफसर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब एहतियात के तौर पर राजभवन के 29 कार्मिकों के भी सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को परीक्षण के लिए लैब में भेज दिया गया है। बीते रविवार को राजभवन सचिवालय में तैनात एक महिला अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद राजभवन सचिवालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। शुरुआत में अधिकारी के स्टाफ में तैनात निजी सचिव, वाहन चालक और परिचारक को होम क्वारंटाइन किया गया था। तभी इनके सैंपल भी ले लिए गए थे। अब एहतियात के तौर पर अन्य कार्मिकों के सैंपल लिए गए हैं। देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने इसकी पुष्टि की है।
पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ बीते दिनों किसी काम से देहरादून आए थे। वह रुद्रपुर लौटे तो उन्हें बुखार आ गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। टीम ने उनके घर पहुंचकर जांच की तो वह कोरोना संक्रमित पाए गए। इधर,देहरादून में वह किस-किस से मिले, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440