रक्षा बंधन पर बहनें बांधेगी रक्षा सूत्र और भाई करेंगे रक्तदान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अभ्युदय भारत और अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 30 अगस्त को रक्षा सूत्र रक्त उपहार का कार्यक्रम का आयोजन एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बहनें रक्षा सूत्र बांधेगी और भाई अपनी बहनों की रक्षा की प्रतिज्ञा लेकर रक्तदान करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन की अध्यक्ष सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल ही हैं। rakshabandhan festival

यहां जारी एक प्रेस बयान में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुचित्रा जायसवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा रक्षाबंधन को मनाने का यह विशेष कार्यक्रम रक्षा सूत्र रक्त उपहार है। जिसके तहत बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाएंगी, कलाई पर रक्षा धागा बांधेगी, आरती उतार कर मिठाई खिलाएंगी और भाई अपनी बहनों की रक्षा की प्रतिज्ञा कर उपहार स्वरूप रक्तदान करेंगे। अभ्युदय भारत के संयोजक मिथुन जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम 30 अगस्त को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा। उन्होंने सभी भाई-बहनों का आहवान करते हुए कहा कि वे सब अधिक से अधिक संख्या इस महापर्व में शामिल होकर रक्षाबंधन को एक विशेष रूप में मनाए और महादान में रक्तदान करें। Sisters will tie Raksha Sutra on Raksha Bandhan and brothers will donate blood

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला! नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में भीषण आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440