विषुपति मनाने भारत से जा रहे छह नेपाली नागरिकों की सड़क दुर्घटना में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं।
हादसे के शिकार हुए सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।

पिथौरागढ़ के झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली नागरिकों की जीप दुर्घटना में मौत हो गई हैं। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझा॑ग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11ः30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी।

जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि 500 मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के 60 वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के लमजाला में बड़ा हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, महिला समेत दो लोगों का रेस्क्यू

ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें -   चोरगलिया में बाइक चोरी का खुलासा, 40 हजार की मोटरसाइकिल के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Six Nepali citizens going from India to celebrate Vishupati died in a road accident

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440