स्मैक के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested smuggler with smack

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत कोतवाली निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज, का0 ललित मेहरा, अरूण राठौर के साथ रात्रि में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मंडी गेट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया पुलिस ने शक होने पर उसको दबोच उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से टीम कोे 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम वत्सल बिष्ट पुत्र राजीव बिष्ट निवासी सिविल लाईन भोटिया पड़ाव बताया। उसने यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक को बहेड़ी निवासी अज्जू से खरीद कर लाया था और उसे यहां बेचने के इरादे से घूम रहा था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मौसम खुलते ही केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी केदारपुरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440