10.5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Smuggler arrested with 10.5 grams of smack

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया।
मंडी चौकी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच गांधी इंटर कॉलेज के पास बाईपास रोड में एक युवक संदिग्धावस्था में आता दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जावेद पुत्र अफजाल निवासी इन्दिरानगर, रेलवे पटरी के पास, बनभूलपुरा बताया। तस्कर ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक बहेड़ी रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से पंकज नामक सख्श से लेकर आया है और उसे बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने तस्कर से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 400 रूपये की नगदी भी बरामद की है। तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440