समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुंआ डेस्क। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक तस्कर को 203 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
चेकिंग और गश्त के दौरान गोला गेट मैदान के पास वन विभाग द्वारा निर्मित मुस्कान केंद्र के समीप दो सफेद प्लास्टिक कट्टों में कच्ची शराब ले जा रहे चंदन टाकुली निवासी तिवारी नगर-02, बिंदुखत्ता को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी विनोद सिंह निवासी गोला गेट, संजय नगर, बिंदुखत्ता मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विनोद सिंह और सूरज गोस्वामी निवासी इंदिरानगर द्वितीय, बिंदुखत्ता के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार करता है। फरार आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में एक वारंटी प्रेम सिंह निवासी हरिपुर लच्छी, हल्दूचौड़ को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



