जरूरतमंदों के लिए समाजसेवी व पत्रकारों ने चलायी मुहिम

खबर शेयर करें

मजदूरों व निर्धनों को भोजन के 150 पैकेट बांटे

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना बीमारी के चलते लॉकअप के दौरान शहर में निर्धनों व जरूरतमंदों के लिये समाजसेवियों व पत्रकारों ने एक बाद फिर भोजन वितरण कर पुण्य का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने खाद्य सामग्री डायल 112 को सौंपी। इसका वितरण मुखानी थाना पुलिस के सहयोग से कमलुवागांजा मेहता में बंगाली कालोनी और शिवपुरी फेज दो में किया गया।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में लाकअप के दौरान जरूरतमंदों व निर्धनों को भोजन व कच्चे भोजन का वितरण करने के लिए अनेक समाजसेवियों व मीडिया कर्मियों ने पहल की है। इसी क्रम में आज कमलुवागांजा मेहता में 60 बंगाली गरीब लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। इसके अलावा शिवपुरी फेस द्वितीय में दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों व जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। भोजन का प्रबन्ध सुरेन्द्र सिंह गुलाटी ने किया। भोजन वितरण में मुखानी थाने के थानाध्यक्ष भगवान सिंह मेहर ने भी सहयोग दिया।

इस दौरान दैनिक आज के ब्यूरो चीफ दिनेश जोशी, समाज सेवी समित अग्रवाल, समाज सेवी दीप्ति खर्कवाल, रीता गुलाटी, सारिका गुलाटी, अंश गुलाटी, समाचार सच के संपादक अजय चौहान, सह संपादक नीरू भल्ला, पत्रकार सुशील शर्मा सहित कांस्टेबिल बीरेन्द्र रावत, राजेश कुमार, नरेन्द्र राणा, रंजीत कम्बोज आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   ओखलकांडा में कृषि विभाग की कैंटर खाई में गिरी, चालक की मौत; 3 घायल, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440