सूर्य ग्रहण 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान ठप हो जाएगा आपका फोन! न नेट चलेगा और न लगेगा कॉल, नासा ने भी दी है वॉर्निंग

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। इस साल अप्रैल महीने में लगने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण को लेकर कई तरह की चेतावनी जारी की जा चुकी है। 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्यग्रहण रे उत्तरी अमेरिका में फैलेगा। यह मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के ऊपर से गुजरेगा। ऐसे में चेतावनी जारी की गई है कि पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान मोबाइल फोन काम करना बंद कर सकता है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

इन राज्यों से गुजरेगा
नासा के अनुसार यह सूर्यग्रहण अमेरिका के टेक्सास में शुरू होगा और कई अन्य राज्यों से होकर गुजरेगा. अमेरिका में इसे देखने लिए लाखों लोग काफी उत्साहित हैं। मिरर यूएस की रिपोर्ट के अनुसार इससे मोबाइल कंपनियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों होगी बंद हो सकता है फोन
रिपोर्ट के अनुसार इस पूर्ण सूर्यग्रहण को देखने के लिए एक साथ पर बहुत सारे लोग जुटेंगे। जब इतने लोग किसी एक स्थान पर इकट्ठा होते हैं, तो अक्सर मोबाइल फोन का नेटवर्क भी काम नहीं कर पाता है। इस वजह से 8 अप्रैल को बहुत सारे लोग सोशल मीडिया पर इस सूर्यग्रहण का कवरेज नहीं भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | प्रदोष व्रत आज, कई राशियों को धन और रोजगार में लाभ के संकेत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि 8 अप्रैल 2024 को इस खगोलीय घटना को देखने के लिए लाखों लोग अलग-अलग स्थानों पर जुटेंगे। इस वजह से भीड़भाड़ वाले सड़कों पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   चोरगलिया में बाइक चोरी का खुलासा, 40 हजार की मोटरसाइकिल के साथ 46 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

इस कंपनी ने की है विशेष तैयारी
सूर्यग्रहण को लेकर टी-मोबाइल कंपनी विशेष तैयारी की है ताकि इस दौरान हर कोई अपने फोन का उपयोग कर सके। यह कंपनी अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए विशेष तैयारी कर रही है ताकि खराब मौसम या एक ही स्थान पर बहुत सारे लोगों के इकट्ठा होने पर भी नेटवर्क में कोई समस्या पैदा न हो। कंपनी की ओर से कहा गया कि ऐसे कई स्थानों पर बैकअप की तैयारी की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440