कुछ लोग विद्युत विभाग के नाम पर कर रहे हैं अवैध वसूली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। इन्दिरा नगर बनभूलपुरा क्षेत्र के इन्दिरा नगर में कुछ स्थानीय युवक जो अपने आपको बिजली विभाग के कर्मचारी बता कर दर्जनों परिवारों से ठगी करने का मामला के लेकर भीम फोर्स, इन्दिरा नगर जनविकास समिति व स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मो लुकमान के द्वारा विद्युत विभाग के एसडीओ से शिकायत की गई। एसडीओ महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र में किसी स्थानीय ठेकेदार को ठेके पर कुछ कार्य दिया गये है जिसमें पुरानी क्षतिग्रस्त केबल बदलना तथा विद्युत मीटर जो अधिक ऊंचाई पर लगे हैं व उपभोक्ता के घर के अन्दर लगे हुए हैं उन मीटरों को घर के बाहर उचित ऊंचाई पर लगाने का कार्य निशुल्क किया जाना प्रमुख है। वहीं कुछ लोग क्षेत्र से इसी निशुल्क कार्य करने के बदले में अवैध उगाही करने की शिकायत मिलने पर भीम फोर्स एवं स्थानीय समाज सेवकों ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीओ से उचित कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर एसडीओ ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में नई बस्ती निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मो. लुकमान, भीम फोर्स से नफीस अहमद खान, शीराज अहमद खान मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440