समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम सलमत्ता, बिचपुरी, नानकमत्ता निवासी सुखदेव सिंह ने कहा है कि उसका पुत्र राहुल सिंह बीती 15 अप्रैल को अपने दोस्तों साहिल पुत्र लक्ष्मण सिंह, मोहित पुत्र गणेश सिंह, अनुज सिंह पुत्र रणजीत सिंह, विकास पुत्र अमित सिंह व दीपक पुत्र स्व. राजेश सिंह निवासी ग्राम नौगजा, पूरनगढ़, नानकमत्ता के साथ खटीमा जाने की बात कहकर निकला। इस बीच उसे यह सूचना मिली उसके राहुल खटीमा के नागरिक अस्पताल में है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि राहुल की मौत हो चुकी है और उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान मिल। पीड़ित ने राहुल के दोस्तों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440