खट्टा फल स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारी खूबसूरती और सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर देता है

खबर शेयर करें


समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क।
नींबू को एक सुपर फूड माना जाता है जो कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है। जायकेदार, रसदार और विटामिन सी से भरपूर नींबू ऐसा फल है की रसोई में जरूर होता है। यह खट्टा फल एक बेहतरीन स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हमारी खूबसूरती और सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर देता है। ऐसे में हम आपको आज नींबू से मिलने वाले कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे जिसे जनन आप बेशक हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में –

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करे
नींबू के रस से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मोटापा भी नहीँ बढ़ता। साथ ही वज़न भी आप घटा सकते हैं। अगर आपवजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज नीबू में एक चम्मच शक्कर मिलाकर उसका रस पीयें।

यह भी पढ़ें -   कैंचीधाम मेले से पहले पुलिस पर उठे सवाल: नशे में धुत जवानों पर महिलाओं से अभद्रता के आरोप, स्थानीय लोगों में आक्रोश

बालों के लिए भी लाभदायक
नींबू बालों के लिए भी लाभदायक होता है, बालों में लगाने पर बालों पर ऱूसी का असर कम होता है।

हड़िडयों को मजबूती दे
इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो हड़िडयों को मजबूती देने के लिए फायदेमंद है।

सौंदर्य निखारने के लिए
सौंदर्य निखारने यानी चेहरे पर कच्चे दूध में नीबू का रस मिला कर लगाने से चेहरे के सारे दाग धब्बे मिट जाते हैं।

कोहनी का कालापन दूर करे
कोहनी पर नींबू के छिलके से सफ़ाई करने से कालापन दूर होता है

यह भी पढ़ें -   सोमवती अमावस्या 2026: मछलियों, चीटियों और पितरों के लिए आटे का ये उपाय करें, मिलेगी सुख-शांति

दाग धब्बे दूर करे
अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे हैं, तो आप नीम्बू के रस में फेस पैक बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।

एडियाँ साफ़ करे
थोड़े गुनगुने पानी मे नींबू का रस डालकर उससे एडियाँ साफ़ करे,एडियाँ साफ़ हो जायेंगी।

पेट संबंधी परेशानी को दूर करे
पेट संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए शहद में नींबू का रस नियमित रूप से सुबह लें है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

हिचकी के लिए
अगर आपको बहुत देर से हिचकी आ रही है, तो नींबू के रस में 2 छोटे चम्मच काला नमक ,शहद का 1 छोटा चम्मच मिलाकर पीयें।

ग्लोइंग स्किन के लिए
अगर त्वचा तैलीय है, तो नींबू के रस मे बराबर मात्रा मे पानी मिलाएं और चेहरा साफ़ करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440