उत्तराखंड में सपा की इस कार्यकारिणी में 45 सदस्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सपा की इस कार्यकारिणी में 45 सदस्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एसएन सचान ने बताया कि तीन उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, चार प्रवक्ता, 20 सचिव, पांच सदस्य, पांच विशेष आमंत्रित सदस्य, कोषाध्यक्ष और एक पदेन सदस्य इसमें शामिल हैं। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण सचान ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकारिणी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सचान अन्य राजनीतिक दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, सालों में कांग्रेस और भाजपा सरकार ने जो उत्तराखंड की जनता को धोखा दिया है। पर समाजवादी पार्टी जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण, पलायन, रोजगार के सकारात्मक मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसी कड़ी में नवंबर के पहले हफ्ते में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2012 से 2017 तक जो उत्तर प्रदेश को दिया उसको उत्तराखंड मे लागू किए जाने की बात जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के पर्यटन को विश्व स्तर पर विकसित करने का मॉडल कैसा हो यह भी सामने लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   तपिश से राहत की दस्तक, उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440