पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
समाचार सच, हल्द्वानी। पेट्रोल पदार्थों के बढ़ते मूल्यों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही महंगाई पर नियंत्रण समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में बार-बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिसके चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस पर नियंत्रण की नितान्त आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने, प्राकृतिक आपदाओं के कारणों किसानों की नष्ट हुई फसल का उचित मुआवजा देने, आउट सोर्सिंग के जरिए कार्य कर रहे किसी भी कर्मचारी को न निकालने व पूर्व में निकाले गये कर्मचारियों की अविलंब बहाली करने, किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती न करने तथा बढ़ाए गए यात्री किराए को कम कर पूर्ववत करने की मांग की गई है।
प्रदर्शन करने वालों में उमेश शर्मा, मोहन कांडपाल, हरपाल शर्मा, सोहेल खान, मशरूम, प्रीतम कुमार, मोहन शर्मा, विवेक कांडपाल, हरीश लोधी, आशीष सुनार, फैसल खान आदि सपा कार्यकर्ता शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


