एसपी सिटी ने कालाढूंगी में लगाई रात्रि चौपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। एसपी सिटी का रात्रि चौपाल का सिलसिला जारी है। उन्होंने चौपाल के माध्यम से कालाढूंगी क्षेत्र की स्थानीय जनता को जागरूक किया। साथ ही जनता की समस्या व उनके सुझाव के साथ-साथ आमजनमानस को जागरूक भी किया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने रात्रि चौपाल में लोगों को जागरूक करते हुए कई बिंदु पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें तथा उन्हें इस संबंध में जागरूक करें। उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे उत्तराखंड पुलिस एप को डाउनलोड करते हुए गौरा शक्ति एप में अधिक से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाए जाने तथा इस ऐप में मौजूद अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठाने की अपील की। कहा कि जिन स्थानों पर अवैध शराब या नशीली वस्तुओं की बिक्री होती है, उसके संबंध में पुलिस को आवश्यक सूचना देने जन सहभागिता के माध्यम से नशे का उन्मूलन करने में पुलिस की सहयोग किए जाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही किराएदार या घरेलू नौकर का भी शतप्रतिशत सत्यापन थाने में अवश्य करवाने को कहा गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -   खेलते समय गहरे पानी में डूबा मासूम, बचाने उतरी महिलाएं भी फंसीं

एसपीसिटी ने क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी व थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत को निर्देश दिए कि यदि नाबालिग बालक वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं, उनके माता-पिताओं को बुलाकर उनकी काउंसलिंग करते हुए जागरूक किया जाए और थानाक्षेत्र अंतर्गत घूमने वाले फड़ फेरी वालों व कबाड़ियों आदि व्यक्तियों का भी सत्यापन किया जाए। जनता ने चौपाल को नैनीताल पुलिस की एक अच्छी पहल बताते हुए भविष्य में इस प्रकार की अन्य चौपाल का आयोजन किए जाने हेतु आग्रह किया गया ताकि जनता इसके माध्यम से अपने समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सके।

यह भी पढ़ें -   पुदीना का पानी ठंडक ही नहीं बल्कि पाचन सुधारने, थकान कम करने और त्वचा को फ्रेश रखने में भी मदद करता है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440