स्पेशल ई-लोक अदालत का आयोजन 7 नवम्बर को

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सचिव/सिविल जज (सीडि) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद के समस्त न्यायालयों विकासनगर/ ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु 07 नवम्बर 2020 को स्पेशल ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जिसमें 138 एन0आई0एक्ट के वादों को निस्तारित कर पक्षकारों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो पक्षकार अपने वादों को स्पेशल ई-लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं, वह सम्बन्धित न्यायालय जहां उनका मुकदमा लम्बित है में ई-मेल के माध्यम से, अपने अधिवक्ता के माध्यम से या न्यायालय के ड्रोप बाॅक्स में प्रार्थना पत्र डालकर अपने वाद स्पेशल ई-लोक अदालत के लिए नियत करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   विधानसभा में इस बयान पर बवाल! महिला आरक्षण पर बोलते ही गरजे सीएम धामी, विपक्ष का जोरदार हंगामा”

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440