अहमदाबाद से 1400 प्रवासियों को लेकर लालकुआं पहुंची विशेष ट्रेन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। उत्तराखण्ड सरकार के विशेष प्रयासों से कुमांऊ मंडल के कोविड-19 लॉकडाउन के कारण फंसे लगभग 1400 यात्रियों को अहमदाबाद, गुजरात से लेकर एक विशेष ट्रेन रविवार को सांय 7.45 बजे लालकुआं पहुंची। इस दौरान ट्रेन पहुंचने पर डीएम सविन बसंल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियोें ने उत्तराखण्ड प्रवासियों का स्वागत किया। साथ ही आने वाले यात्रियों का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत की ओर से विधायक नवीन दुम्का, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती तथा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। अपने घर वापसी होने पर आने वाले यात्रियों के चेहरे पर आत्मसंतोष देखा गया कई यात्रियों की आंखों में खुशी भी देखी गई।

अहमदाबाद से विशेष ट्रेन द्वारा लगभग 1400 यात्रियों जिसमें से अल्मोड़ा जनपद के 128, नैनीताल के 24, बागेश्वर के 226, उधमसिंह नगर के 44, पिथौरागढ के 774, चम्पावत के 194, चमोली के 01, देहदादून के 02 व पौड़ी गढवाल जनपद के 07 यात्रियों को सकुशल लेकर रेलवे स्टेशन लालकुआं पहुंची। डीएम बंसल ने कहा कि यात्रियों को उनके जनपदों में भेजने हेतु परिवहन निगम की 52 छोटी तथा बड़ी बसे लगाई है। लालकुआं रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल व्यवस्था के साथ ही, रेलवे स्टेशन मे लाईट व्यवस्था, शौचालय, घोषणा हेतु माईक सैट, स्टेशन के प्रवेश एवं निकास स्थलों मे पर्याप्त नागरिक पुलिस, रेलवे पुलिस बल की तैनाती रही।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

चम्पावत, पिथौरागढ़ तथा जनपद उधमसिह नगर के यात्रियों को लालकुआ से सीधे राधा स्वामी सतसंग घर रूद्रपुर को भेजा गया जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। जिला प्रशासन उधमसिह नगर द्वारा इन तीन जनपदों के यात्रियों को सम्बन्धित भेजने की व्यवस्था की जायेगी। जबकि जनपद नैनीताल जनपद के यात्रियों को उनकी स्कैनिग एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरान्त घरों को भेजा गया, जहां पर वे कोरेन्टीन होंगे। दूसरी ओर जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर देहरादून, चमोली तथा पौड़ी के यात्रियों को रात को हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार मे रोका जायेगा तथा सोमवार की सुबह बसों के द्वारा इनके गंतव्य को भेजा जाएगा। देहरादून चमोली पौड़ी तीनों जनपदों के यात्रियांे को जिला प्रशासन हरिद्वार के पास भेज दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   रेडियो शो में चमके विद्यार्थियों के हुनर, कुलपति ने सराहा प्रयास

मौके पर विधायक नवीन दुम्का, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख श्रीकान्त पाण्डे,मण्डल अध्यक्ष नारायण बिष्ट, भुवन प्रसाद, हरीश भटट, इन्दर बिष्ट, संजय अरोरा,दीवान बिष्ट, पवन चौहान, कमल जोशी मुनी, हेमन्त नरोला, विम्मी पाठक के अलावा अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी विवेक राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिह, एसीएमओ डा0रश्मि पंत, डा0 तरूण कुमार टम्टा, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिह रावत, अधिशासी अभियन्ता एचएस.रावत, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ डा0 गुरदेव सिह, संजीव वर्मा, स्टेशन मास्टर लालकुआ नीरज कुमार आदि मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440