निजी वाहन से एसएसपी ने किया नगर में आकस्मिक निरीक्षण, बेवजह घूमने वालों को पूछा घूमने का कारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देर रात एसएसपी देहरादून जन्मेजय खण्डूरी द्वारा अपने प्राइवेट वाहन से रात्रि में पुलिस बल आकस्मिक निरीक्षण किया। रात्रि ड्यूटी तैनात पुलिस बल को सख्त चेतावनी दी की ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जायेगी। देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राइवेट वाहन से नगर क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि/बैरियर ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घण्टाघर व दर्शनलाल चौक पर आने-जाने वाले लोगो को रोककर उनसे घूमने का कारण पूछा गया तथा बिना मास्क घूम रहे लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों एव उनसे बचाव के विषय में निर्देशित किया गया व भविष्य में बिना मास्क घूमने पर कार्यवाही की चेतावनी देकर छोड़ा गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में मौजूद कर्मचारियों को हिदायत दी गयी कि आने-जाने वाले व्यक्तियों/वाहनों की संघनता से चौकिंग की जाये व सदिग्ध व्यक्तियों को थाना लाकर पूछताछ की जाये। साथ ही सम्बन्धित थाना प्रभारियो को हिदायत दी कि अपने अधीनस्त नियुक्त अधिकारी / कर्मचारियो को इस बात से भली-भाति अवगत करा दे कि ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त पुलिस बल के द्वारा लापरवाही व शिथिलता ना बरती जाये। यदि ड्यूटी कर्मियो द्वारा लापरवाही बरती जायेगी तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी साथ ही सम्बधित थाना प्रभारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के होटल में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440