
समाचार सच, हल्द्वानी। पुर्ननवा महिला समिति के तत्वावधान में 2 अप्रैल से हल्द्वानी में पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में महिलाओं की रामलीला का मंचन शुरू हो रहा है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी। यहां 11 अप्रैल तक चल रहे रामलीला मंचन सभी पात्रों की भूमिका महिलायें निभायेगी। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
उक्त जानकारी यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पुर्ननवा महिला समिति की अध्यक्षा लता बोरा व सचिव शांति जीना ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यह रामलीला पारंपरागत कुमाऊंनी शैली पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि यह शहर की ऐसी पहली रामलीला होगी, जिसमें 10 साल की बालिका से लेकर 70 साल तक की बुजुर्ग महिलाएं अलग-अलग किरदारों में दिखेेंगी। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि रामलीला मंचन के माध्यम से जहां एक ओर उत्तराखंड की संस्कृति और भगवान श्री राम के आदर्शों पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करेगा, वहीं दूसरी ओर यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी सार्थक सिद्ध होगी। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
आपकों बता दें कि रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए राम, लक्ष्मण, सीता से लेकर अन्य पात्रों की भूमिका निभाने वाली बालिकाएं और महिलाएं विगत दो माह से तालीम में जुटी हुई हैं। रिहर्सल के दौरान महिलाएं नियमित और अनुशासित ढंग से अभ्यास किया और छंद व चौपाइयों पर अभिनय के गुर सीख लिये हैं। हल्द्वानी महानगर में पहली बार महिलाओं की रामलीला मंचन को लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)
वार्ता में समिति उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शान्ति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मन्जू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, कुसुम खोरा, जया बिष्ट, अंजना बोरा, पेगा ब्रजवासी, तुलसी रावत भगवती बिष्ट मौजूद थी।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440