दिन की शुरूआत करें इस तरह, पूरा दिन गुजरेगा अच्छा

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सबसे पहला काम – नींद खुलते ही आप एकदम से आंखें न खोलें। धीरे-धीरे आंखें खोलें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आंखें खुलते ही सबसे पहले अच्छी तस्वीर के दर्शन करें या सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें। धर्मग्रथों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अगर दिन की शुरुआत इन शुभ कार्यों से होगी तो संपूर्ण दिन ही अच्छा गुजरेगा।

दूसरा काम – सुबह उठते ही जमीन पर पैर रखने से पहले धरती माता को हाथ से स्पर्श करें। उनका आशीर्वाद लें और उठने के कम से कम एक घंटे तक मौन रहें।

तीसरा काम – यदि आप पूजा-पाठ करते हैं तो सुबह-सुबह शौचादि कार्यों से मुक्त होकर स्नान कर भगवान का ध्यान करें। सुबह कोशिश करें कि सूर्याेदय से पहले उठ जाएं। ताकि आप उगते हुए सूर्य के दर्शन कर सकें। जब रात और दिन मिल रहे होते हैं उस समय हमारा मस्तिष्क काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में यदि आप अपने मस्तिष्क को सकारात्मक संकेत देंगे तो वो उसे जल्दी ग्रहण कर लेगा जिससे जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटेंगी। लेकिन अगर इस समय मस्तिष्क नकारात्मक चीजें ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मक चीजें ही होने के ज्यादा आसार रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   सूर्य ग्रहण के दिन जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

चौथा काम –सुबह उठने के बाद सबसे पहले उन कार्यों के बारे में सोचें जो आपको सबसे पहले पूरा करने हैं। इससे आपको उन जरूरी कार्यों को करने की क्षमता हासिल होगी।

यह भी पढ़ें -   97 दिन बाद रूस से घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, परिवार ने बताई रोजगार के नाम पर फंसाने की पूरी कहानी

पांचवां काम – सुबह-सुबह उगते हुए सूर्य को जल जरूर दें। ऐसा करने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में आप खूब तरक्की करते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440