ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ काठगोदाम में खुला स्टेट बैंक का एटीएम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। ग्रुप केन्द्र, सी०आर०पी०एफ, काठगोदाम में निवासरत अधिकारियों, जवानों व उनके परिवार की सुविधा हेतु स्टेट बैंक के सौजन्य से एटीएम० का अनावरण किया गया। इस मौके पर स्टेट बैंक के डीजीएम फयाज अहमद वाणी तथा पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा ने संयुक्त रूप से एटीएम का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्टेट बैंक के डीजीएम फयाज अहमद वाणी ने बैंक की सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया। पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा ने ग्रुप केन्द्र के परिसर में एटीएम के खोले जाने के लिये स्टेट बैंक के डीजीएम का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कमाण्डेंट विजय कुमार, उप कमाण्डेंट राकेश कुमार, सहायक कमाण्डेंट तिलक राज तथा भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों के साथ ग्रुप केन्द्र के अन्य जवान मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अगहन मास के कुछ जरूरी नियम हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। तो जानें अगले 29 दिन तक किन नियमों का पालन करना चाहिए?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440