समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें ऋषिकेश के सुभाष कोहली व देहरादून के विपिन नागलिया वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि देहरादून के कमलेश कुमार अग्रवाल व सुनील मेसोंन को प्रदेश संगठन मंत्री तथा नरेश गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र व संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगियों, जिलो तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे, और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियो के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे।
इधर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों यशपाल अग्रवाल, बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, एन सी तिवारी, प्रमोद गोयल, राजेश अग्रवाल, राकेश डिमरी, कृष्णकुमार सिंघल, किशन गुर्रानी, माधव सेमवाल, मनोज अरोरा, अरबिंद मंगल, मदनलाल अग्रवाल, दिनेश डोभाल, राजेश बंसल, गुलशन छाबड़ा, संजय गर्ग, हर्षवर्धन पाण्डेय, अश्वनी छाबड़ा, सुरेश बिष्ट ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












