छात्रों पर लाठियां बरसाकर अपनी भड़ास निकाल रही है राज्य सरकार : बल्यूटिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि एमबीपीजी में अपने प्रवेश की मांग कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ जाहिर है कि राज्य की भाजपा सरकार महज अपनी भड़ास निकाल रही है।

उनका कहना है कि साढ़े 4 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी भाजपा ने अंत में युवा चेहरे को मुख्यमंत्री तो बना दिया लेकिन हर काम में उनकी अनुभव हीनता साफ दिख रही है। यह सरकार छात्रों को प्रवेश देने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री की भी तानाशाही उजागर हुई है। कांग्रेस सरकार मांग करती है कि वह सभी छात्रों को प्रवेश दे।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की विजय संकल्प शंखनाद रैली की सफलता से भाजपा बुरी तरह दहल गई है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उसके बाद ही सभी की समस्याओं का समाधान हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440