महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम के फटी जींस के बयान पर साधा निशाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ऋषिकेश। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने सीएम के फटी जींस के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने का दावा करने वाली भाजपा का चरित्र व चेहरा कुछ और ही है। सूबे के मुख्यमंत्री महिलाओं के कपड़ों को लेकर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं, जिससे महिलाओं की स्वतंत्रता ही खतरे में पड़ जाती है। ऐसी सरकार और मुखिया से कैसे महिलाओं के मान-सम्मान की उम्मीद की जा सकती है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य रविवार को टिहरी दौरे से पहले ऋषिकेश में नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। यहां महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सरोज देवरानी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य व पर्यवेक्षक परविंदर कौर का नगर आगमन पर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में पुलिस से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस अवसर पर सरिता आर्य ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह से नाकाम रही है, जिससे आम आदमी महंगाई से त्रस्त आ चुका है। महिलाओं की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की कथनी व करनी को भली भांति समझ चुकी है। इसलिए जनता का सरकार से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, विमला रावत, कमलेश शर्मा, प्रदेश सचिव मालती तिवारी, प्रदेश संयोजक गौतम नौटियाल, सेवादल की प्रदेश सचिव शोभा भट्ट, नगर निगम पार्षद शकुंतला शर्मा, पुष्पा मिश्रा, शीला देवी, रोशनी बडोनी, सुमित्रा उनियाल, संगीता देवी, सत्यभामा, सुनीता शर्मा, सोनू राणा, मीना देवी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   अपरा एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा कर इस दिन कर लें ये अचूक उपाय
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440