समाचार सच, देहरादून। कचहरी रोड़ स्थित उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय कार्यालय मे आयाेजित पत्रकार वार्ता मे केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा की राज्य की सबसे बड़ी समस्या पलायन है, पलायन तभी हुआ जब रोजगार नही था, स्वास्थ्य सेवाएं नही थी, शिक्षा का क्षेत्र सुव्यस्थित नही था। इस समस्या के समाधान के लिये ही पृथक राज्य मांगा गया था। लेकिन राज्य बनने के बाद भी 20 वर्षो में समस्या जस की तस बनी है। इसके लिये कॉंग्रेस और भाजपा जिम्मेदार है। यही दल थे जो राज्य प्राप्ति आंदोलन को कुचलने की कोशिश करते रहे थे। उक्रांद राज्य के विकास की सोच रखता है, राज्य की मूल समस्या को हल करना जानता है। यदि उत्तराखंड क्रान्ति दल सत्ता मे आती हैं ताे बिजली पानी मुफ्त देगी। उक्रांद शिक्षा को उच्चीकरण करके मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगा। पहाड़ परख नीतियों से रोजगार मुहैया करायेगा। मुफ्त इलाज के लिये स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायेगा। गाँव को बचाने के लिये गाँव मे उक्रांद रोजगार देगा। ऊर्जा के लिये पानी राज्य में उपलब्ध है यही से छोटी परियोजनाओं को विकसित करके स्थानीय लोगो को रोजगार देगा। जनता इस बार उक्रांद को मौका देती है तो राज्य की जो परिकल्पना की थी वो राज्य प्रदान करने का काम दल करेगा। 28 व 29 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग में होने वाली दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतिगत विषयों पर चर्चा की जायगी। प्रेस वार्ता में लताफत हुसैन, एपी जुयाल, सुनील ध्यानी, प्रह्लाद सिंह रावत उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












