समाचार सच, देहरादून। आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार ने सभी जिलों में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया है। उन्होंने सभी त्योहारों पर सामाजिक तानेबाने के आधार पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को प्रभावी ढंग से सामान्य दिशा निर्देशों के साथ-साथ कोविड की एसओपी को भी लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
आईजी ने बताया कि वर्तमान में नवरात्र चल रहे हैं। इनमें बाजारों और तमाम स्थानों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। इसके बाद दशहरा, ईद-ए-मिलाद यानी बारावफात का त्योहार भी है। कुछ दिनों बाद हरिद्वार जिले में कलियर मेला भी शुरू हो जाएगा। इन सब त्योहारों पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस को काफी तैयारियां करनी हैं। इसके लिए पुलिस प्रभारियों को निर्देशति किया गया है।
आईजी ने निर्देश दिए कि पहले विवादों को ध्यान में रखते हुए उनके जिम्मेदार लोगों पर समय से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। शोभायात्रा के रूट, आयोजन स्थलों और धार्मिक स्थलों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए। सांप्रदायिक पहलू से संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाए। मेला और भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था भी समय से कर ली जाए। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना व वैकल्पिक व्यवस्था आदि का ध्यान रखा जाए। सोशल मीडिया पर प्रचारित होने वाले तमाम संदेशों की निगरानी की जाए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












