एसटीएच की ओपीडी बेस में शिफ्ट

खबर शेयर करें

डीएम ने दिये चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को देखते हुये सुशीला तिवारी अस्पताल को कोरोना विशेष चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जा चुका है। इसके चलते सुशीला तिवारी को बेस चिकित्सालय मे शिफ्ट कर दिया गया है। बेस चिकित्सालय में मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा कैम्प कार्यालय में मंगलवार को चिकित्साधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की तथा चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय से अधिग्रहित निजी चिकित्सालयों मे केवल गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को ही गठित रैफर समिति की संस्तुति पर ही भेजा जाए तथा रैफर किये गये मरीजों की जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी को भी दी जाए। रैफर कमेटी निजी चिकित्सालयों से रैफर किये गये मरीज के सम्बन्ध में दोतरफा संवाद भी बनाये रखें।

श्री बंसल ने कहा कि बेस चिकितसालय में एसटीएच के चिकित्सक भी सम्बद्व किये गये है। इसलिए चिकित्सकों की ड्यूटी 24 घंटे शिफ्ट वार रहेगी तथा प्रत्येक शिफ्ट में वरिष्ठ चिकित्सक भी तैनात किये जांए। उन्होने कहा गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजांे को ही गठित कमेटी माणिक कारण लिखते हुये रैफर करें ताकि उन्हे उचित उपचार मिल सके।

यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में चिकित्साधिकारी अपने दायित्वांे को समझते हुये संवेदनशील होकर कार्य करें। विशेषज्ञ चिकित्सक निरंतर 24 घंटे ऑनकॉल डयूटी पर रहेंगे, ताकि बुलाये जाने पर तत्काल बेस चिकित्सालय पहुचकर मरीज का उपचार कर सकें। जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि निजी चिकित्सालयों मे भर्ती कोरोना संभावित (संदिग्ध) मरीजों की सैम्पलिंग स्वंय करेंगे तथा सैम्पल जांच के लिए एसटीएच को उपलब्ध करायेंगे। इस प्रकार के मरीजों को निजी अस्पताल सुशीला तिवारी को ना भेजें, सैम्पल पोजेटिव होने की दशा मे ही मरीज को एसटीएच भेजा जाए।
जिलाधिकारी ने प्राइवेट चिकित्सालयों को कोरोना सैम्पल लेेने की ट्रेनिंग देने के निर्देश सीएमओ को दिये। जिलाधिकरी ने बेस चिकित्सालय में लैब टैक्नीशियन तैनात करने की स्वीकृति दी तथा बेस चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य व्यवस्थायंे बनाने लिए 10 होमगार्ड व पीआरडी जवानों की तैनाती की भी सहमति दी।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

बैठक मे अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, सीएमओ डा0 भारती राणा, सीएमएस बेस डा0 हरीश लाल,परामर्शदाता डा0 विनीता साह, चिकित्साधीक्षक एसटीएच डा0 अरूण जोशी, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत तथा डा0 डीएस काण्डपाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440