हड़कंप : लालकुआं कोतवाली के 29 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटव आई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के लालकुआं में बुधवार को कोरोना बम फूट गया। यहां कोतवाली के 29 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे यहां हड़कंप मच गया है। लालकुआं में मंगलवार को 96 लोगों के सैंपल लिए गए थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक व नगर के गणमान्य लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं एक साथ 29 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है। पूरे लालकुआं शहर को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी है। उप जिलाधिकारी विवेक राय ने लालकुआं और आस-पास के लोगों को आगाह करते हुए घर में ही रहने की सलाह देते हुए कहा कि बेवजह घरों से न निकलें। यह आपके और आपके परिवार दोनों के लिए सुरक्षित होगा। संकोरोना संक्रमितों को संख्या तेजी से बढ़ने पर जिला प्रशासन लालकुआं के वार्ड नंबर एक और दो को कंटेनमेंट जोन घोषित कर चुका है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों वार्डाे में सर्वे कर 1030 लोगों की थर्मल स्कैनिंग करते हुए सभी से घरों में रहने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। बीते दिनों क्षेत्र में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने वार्ड नंबर एक के बाद अब वार्ड नंबर दो गांधीनगर को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। वार्ड नंबर एक में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह और वार्ड नंबर दो में यह संख्या दो हो गई है। जिसके बाद प्रशासन ने दोनों वार्डों में सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। अब वार्ड नंबर दो की गलियों में बेरीकेडिंग लगाकर पूरे वार्ड की मुख्य गलियों में पुलिस तैनात कर दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि डा. लव पांडे के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग, नगर पंचायत, राजस्व विभाग और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर एक में 118 घरों का सर्वे कर 702 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई। वहीं वार्ड नंबर दो में 105 घरों का सर्वे कर 328 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गई है। दोनों वार्डों में 1030 लोगों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। साथ ही उन्हें कंटेनमेंट जोन के संबंध में अवगत कराते हुए बिना ठोस वजह घर से न निकलने की सलाह भी उन्होंने दी। वहीं बुधवार को एक साथ कोतवाली के 29 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने कोतवाली को सीज कर पूरे स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं नगर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नैनीताल जिला मुख्यालय से 20 से 25 कर्मियों को बुला लिया गया है।

इधर धर्म नगर हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह पुलिस चौकी में तैनात एक दरोगा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाना क्षेत्र की दो चौकियों और थाने की पुलिस को क्वारंटाइन किया गया हैं। जिसमें करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440