बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो सटोरिये गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने बीती सायं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध सट्टा संचालित करते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 डीएसपी के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

कार्रवाई के दौरान अभियुक्त शोहेल अख्तर पुत्र मो. जलीस अहमद, निवासी लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा को सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं 1670 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कानि. हेम चन्द्र डालाकोटी, मो. यासीन शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   शनि जन्मोत्सव एवं शनि अमावस्या विशेष महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

अभियुक्त अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी आजादनगर, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा, को सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं 1240 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कानि. नरेंद्र गिरी, शिवम कुमार शामिल थे।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ और सट्टे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440