सब इंस्पेक्टर ने महिला पुलिसकर्मी को बनाया हवस का शिकार, रिवॉल्वर दिखाकर लूट ली इज्जत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हैदराबाद। तेलंगाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी ने महिला सहकर्मी को हवस का शिकार बना लिया। खबर है कि आरोपी ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज हो गया और गिरफ्तार के बाद जांच जारी है। पीड़िता ने शीर्ष अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई थी। Sub Inspector made female policeman a victim of lust

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना पुलिस में सब इंस्पेक्टर भवानी सेन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर महिला कॉन्स्टेबल के साथ बंदूक की नोक पर कथित तौर पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। घटना 16 जून की है। आरोपी ने कथित वारदात को जयशंकर भूपलपल्ली जिले के एक गेस्ट रूम में अंजाम दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, कालसेवाराम पुलिस स्टेशन में काम करने वाली महिला कॉन्स्टेबल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि एसआई सेन ने रेप करने से पहले सर्विस रिवॉल्वर दिखाकर धमकी दी थी। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, तीन समितियों में बंटा 29.39 लाख का बोनस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोप सच पाए गए। इसके बाद आरोपी एसआई के खिलाफ कार्रवाई की गई। खबर है कि आई जी एवी रंगनाथ ने सेन को स्थाई रूप से पुलिस सेवा से बाहर करने के लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | कार्तिक कृष्ण पंचमी आज, कई राशियों के लिए धन और तरक्की के योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440