सुमित हृदयेश ने दो दिनी लॉकडाउन को बताया जनविरोधी, दिया अकेल बैठकर एक घंटे का सांकेतिक धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वीकेंड लॉकडाउन के विरोध में कांग्रेसी नेता ए.आई.सी.सी. सदस्य श्री सुमित हृदयेश ने दिनदयाल चौक, तिकोनिया में किया 1 घंटे का सांकेतिक धरना दिया।
इस मौके पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्री हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना काल में पूरी तरह विफल रही है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में विफल यह सरकार दो दिन का लॉक डाउन कर अपनी नाकामी छिपाने का प्रयास कर रही है। एक ओर तो सरकार लॉक डाउन के नाम पर बाजार बंद करवाने का आदेश जारी करती है, वहीं दूसरी ओर लॉक डाउन में शराब की दुकानें खुली रखने का फरमान सुना दिया जाता है। जो व्यापारियों के उत्पीड़न को दर्शाता है। इसकी सबसे ज्यादा मार छोटे व कच्चा माल पर जीवन यापन करने वाले व्यापारियों पर पड़ रही है।
कांग्रेसी नेता सुमित ने कहा कि एक तरफ सरकार जनता से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग मांग रही है और वही दूसरी तरफ कोरोना से लड़ाई में महत्वपूर्ण मास्क सेनेटाइजर जैसी वस्तुओं पर सीएसटी लगा रही है।
उनका कहना था कि राज्य सरकार टेस्टिंग नहीं बढ़ा पा रही है, क्यांे आये दिन समाचारों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं में व्याप्त कमियों के बारे में पता चलता है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से त्रस्त गरीब मजदूर वर्ग की आर्थिक सहायता हेतु उनके बैंक खातों में प्रतिमाह 5000 रुपये, व्यापारियों को राहत देने हेतु बैंक लोन ब्याज की माफी सहित कुछ माह तक ईएमआई पर छूट दी जाये।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440